मानवता की सेवा का अनुपम उदाहरण बनी ‘ब्रज की रसोई’

गणतंत्र दिवस पर जरूरतमंदों के बीच बांटा सुकून और खुशियां

लखनऊ/उत्तर प्रदेश। निःस्वार्थ समाज सेवा का आदर्श प्रस्तुत करते हुए इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी का प्रकल्प ब्रज की रसोई लगातार जरूरतमंदों की मदद में जुटा है। संस्था के संस्थापक विपिन कुमार शर्मा के नेतृत्व में लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में गरीबों और बेसहारा लोगों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। 76वें गणतंत्र दिवस पर ब्रज की रसोई ने इस सेवा कार्य को विशेष बना दिया। टीम ने अकिंचन, निराश्रित और गरीब लोगों के बीच केक काट कर तिरंगा झंडा, मिठाइयाँ, फल, और भोजन वितरित कर राष्ट्रप्रेम और मानवता का संदेश दिया। यह अभियान समाज सेवा का प्रेरणास्रोत बन रहा है।
वरिष्ठ सदस्य पंकज राय ने कहा इस कार्यक्रम का आयोजन पूरी गरिमा और आत्मीयता से किया गया। व अकिंचन, निराश्रित और गरीब लोगों के आत्मसम्मान का ख्याल रखते हुए उन्हें राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास भी किया गया।
संस्था के सदस्य संजय सिंह ने इस पहल के बारे में कहा, हमारा उद्देश्य सिर्फ भोजन देना नहीं है, बल्कि जरूरतमंदों को यह अहसास दिलाना है कि वे अकेले नहीं हैं। समाज का हर सक्षम व्यक्ति उनके साथ खड़ा है। परिवर्तन के लिए बड़े संसाधनों की नहीं, बल्कि बड़े इरादों और खुले दिल की आवश्यकता होती है।
वहीं सक्रिय सदस्य गीता प्रजापति ने बताया इस सेवा कार्य में जुटी टीम की प्रतिबद्धता और समर्पण ने यह साबित कर दिया कि सामूहिक प्रयासों से हर मुश्किल आसान हो सकती है। सामाजिक कार्यकर्ता भूपेंद्र सिंह कौल ने कहा लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में होने वाला यह भोजन वितरण अभियान कई भूखे पेटों को राहत देता है और बेसहारा लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने का कारण बनता है। सदस्य दिव्यांशु राज आनन्द ने कहा ब्रज की रसोई सिर्फ एक सेवा प्रकल्प नहीं, बल्कि एक ऐसी विचारधारा है, जो हर सक्षम व्यक्ति को अपने समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देती है। यह पहल हर इंसान को यह सिखाती है कि छोटे-छोटे कदम भी बड़े बदलाव का आधार बन सकते हैं।
संस्था के सदस्य संकुल मिश्रा ने जानकारी दी कि आज के निःशुल्क भोजन वितरण में चावल व मिक्स सब्जी जोन 8 के सामने की झुग्गियों व रतन खंड पानी टंकी के पास स्थित झुग्गियों एवं निर्माणाधीन विद्यालय के श्रमिकों और उनके परिवारों, में वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान में करीब 870 लोगों को भोजन वितरित किया गया।
इस नेक पहल में पंकज राय, संजय, भूपेंद्र सिंह कौल, संजय सिंह, देवेश त्रिपाठी, दिव्यांशु राज आनंद, निशांत सिंह, नवल सिंह, रंजीत कश्यप, मुकेश कनौजिया, अशोक कुमार और गीता प्रजापति जैसे सभी समाज सेवियों का विपिन शर्मा ने हृदय से आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button