वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर के दर्शन को आए व्यापारी से हीरों से भरा बैग बंदर ने छीना, 8 घंटे बाद पुलिस ने किया बरामद

A monkey snatched a bag full of diamonds from a businessman who had come to visit Banke Bihari in Vrindavan, the police recovered it after 8 hours

मथुरा/उत्तर प्रदेश। मथुरा जिले के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने आए अलीगढ़ के हीरा व्यापारी अभिषेक अग्रवाल के साथ एक अजीब घटना हुई। शुक्रवार को एक बंदर ने उनके हाथ से 20 लाख रुपये की हीरे की ज्वेलरी वाला बैग छीन लिया। पुलिस ने 8 घंटे की मेहनत के बाद बैग को बरामद कर अभिषेक को लौटा दिया।
वृंदावन में स्थित ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालु अक्सर बंदरों से परेशान रहते हैं। ये बंदर कभी चश्मा छीन लेते हैं, तो कभी टोपी और कभी खाने का सामान।
शुक्रवार को अभिषेक अपने परिवार के साथ बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने आए थे। दर्शन के बाद जब वे अपनी गाड़ी की तरफ जा रहे थे, तभी एक बंदर ने अचानक उनके हाथ से बैग छीन लिया। इस बैग में 20 लाख रुपये से ज्यादा कीमती हीरे की ज्वेलरी थी। अभिषेक और उनका परिवार घबरा गया।
अभिषेक ने लोगों की सलाह पर बंदर को खाने-पीने की चीजें देने की कोशिश की, लेकिन बंदर ने बैग नहीं छोड़ा। आखिरकार उन्होंने पुलिस से मदद मांगी। सर्किल ऑफिसर (सदर) संदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने उस बंदर को ढूंढ निकाला और उसे घेर लिया। 8 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद पुलिस ने बैग को सुरक्षित बरामद कर लिया और अभिषेक को वापस लौटा दिया। बैग में रखी सारी ज्वेलरी सुरक्षित थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button