मां के साथ था अवैध संबंध, 8 वर्ष की बच्ची का भी रेप कर मार डाला

नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के दरियागंज इलाके में आठ साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद बहुत बेरहमी से हत्या की गई थी। नशे में धुत आरोपी मासूम को उसकी झुग्गी से उठाकर यमुना खादर ले गया। वहां वारदात को अंजाम देने के बाद मासूम की गला रेतकर हत्या कर दी। बच्ची की पहचान छुपाने की नियत से उसने छुरे से उसका पूरा चेहरे छील (बिगाड़) दिया। 14 दिन बाद जब उसका शव सड़ी-गली हालत में बरामद हुआ। पोस्टमार्टम में मासूम के साथ हैवानियत का खुलासा हुआ। पुलिस ने मामले में मासूम की ही मां के प्रेमी रिजवान उर्फ बादशाह (36) को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआत में आशंका व्यक्त की जा रही थी कि वारदात में मासूम की मां भी हाथ है। लेकिन छानबीन में उसकी भूमिका सामने नहीं आई। दरअसल मासूम ने झुग्गी में अपने मां और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसलिए रिजवान ने वारदात को अंजाम दिया। दरियागंज थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।मध्य जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि चार अगस्त की रात को दरियागंज थाने में एक व्यक्ति ने अपनी आठ साल की बेटी के गायब होने की शिकायत दी थी। व्यक्ति ने बताया कि तीन अगस्त को वह पत्नी और चार बच्चों के साथ झोपड़ी में सो रहा था। इस बीच उसकी बेटी गायब हो गई। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। इस बीच 18 अगस्त को मासूम का शव बुरी तरह सड़ी-गली हालत में यमुना खादर से बरामद हुआ। उसका गला रेतने के अलावा उसका चेहरा किसी धारदार हथियार से कुचला हुआ था। लोकल पुलिस के अलावा स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर संदीप गोदारा व अन्यों की टीम को जांच के लिए लगाया गया।




