दिल्ली को मिला नया मेयर, भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वाही जीते,डिप्टी मेयर बनी मोनिका पंत

दिल्ली मेयर चुनाव के लिए नगर निगम सदन की बैठक में मतदान के बाद मतगणना पूरी हो चुकी है। इसमें भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वाही ने बड़ जीत दर्ज की है।

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम को बुधवार को नया मेयर मिल गया है। 29 अप्रैल को हुए चुनाव में भाजपा ने मेयर और उप मेयर दोनों पदों पर जीत दर्ज की है। मेयर पद पर भाजपा के प्रवेश वाही ने बड़ी जीत दर्ज की है जबकि उप मेयर पद पर भाजपा की मोनिका पंत ने जीत हासिल की है। मेयर पद के लिए कुल 165 वोट पड़े, जिनमें भाजपा को 156 और कांग्रेस को 9 वोट मिले। मतदान के दौरान सदन की बैठक से आम आदमी पार्टी (आप) के पार्षद सदन से अनुपस्थित रहे। मतगणना से पहले ही भाजपा के प्रत्याशी प्रवेश वाही की जीत लगभग तय मानी जा रही थी, क्योंकि भाजपा के पास मेयर बनाने के लिए जरूरी वोटों से ज्यादा संख्या थी। मेयर चुनाव में जीत के बाद भाजपा नेताओं के साथ विक्ट्री का साइन दिखाते प्रवेश वाही।
मेयर बनने के बाद प्रवेश वाही ने सीएम रेखा गुप्ता और प्रदेश अध्यक्ष भाजपा वीरेंद्र सचदेवा का आभार जताया और कहा कि सफाई व्यवस्था में सुधार करेंगे। कूड़े के पहाड़ तय समय सीमा में खत्म होंगे। जो जो लीकेज निगम में है उसे बंद किया जाएगा। व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर जो सर्वे हो रहा उसमें भय का माहौल है। लोग घबराये नहीं वह केवल सर्वे है। कोई सीलिंग नहीं होंगी।
कांग्रेस प्रत्याशी ने के नाम वापस लेने के बाद डिप्टी मेयर पद पर भाजपा प्रत्याशी मोनिका पंत निर्विरोध निर्वाचित हुईं। मेयर चुनाव लड़ रही कांग्रेस के पास वर्तमान में केवल नौ सदस्य थे, बीजेपी प्रत्याशी का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद जरीफ से था। पहले सांसद फिर विधायकों ने मतदान में हिस्सा लिया। मालूम हो कि चुनाव के लिए 23 अप्रैल तक नामांकन हुए थे। भाजपा के महापौर पद के प्रत्याशी प्रवेश वाही तीन बार के पार्षद हैं और मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता की पसंद हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button