मिशन वात्सल्य अंतर्गत महिलाओं के अधिकारों पर कार्यशाला, विभिन्न अधिनियमों की दी गई विस्तृत जानकारी

अनूपपुर में मिशन वात्सल्य के तहत आयोजित कार्यशाला में महिलाओं को पॉक्सो, दहेज, POSH, घरेलू हिंसा और साइबर अपराध से जुड़े कानूनों की जानकारी देकर उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

सुमिता शर्मा/जिला ब्यूरो चीफ

अनूपपुर/मध्य प्रदेश। कलेक्टर रत्नाकर झा के मार्गदर्शन में मिशन वात्सल्य के अंतर्गत महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पॉक्सो अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न (POSH) अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम एवं साइबर अपराध से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अनूपपुर के सचिव श्री रावेन्द्र कुमार सोनी ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए विभिन्न अधिनियमों के प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन कानूनों का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों को सुरक्षा प्रदान करना तथा उन्हें न्याय दिलाना है। साथ ही उन्होंने सभी से आग्रह किया कि किसी भी प्रकार के अपराध या उत्पीड़न की स्थिति में बिना संकोच कानूनी सहायता प्राप्त करें।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में श्री रावेन्द्र कुमार सोनी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर उपस्थित रहे। इसके अलावा श्रीमती संजीता भगत, जिला कार्यक्रम अधिकारी, श्रीमती मंजूषा शर्मा, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास, श्री अशोक कुमार त्रिपाठी, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी, श्रीमती सुमिता शर्मा, अध्यक्ष स्थानीय परिवाद समिति सहित बाल कल्याण समिति (CWC) एवं किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यगण, पॉक्सो सपोर्ट पर्सन तथा विभागीय कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालकों को उनके अधिकारों, सुरक्षा कानूनों एवं शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक करना था, ताकि वे किसी भी प्रकार के शोषण या अपराध के खिलाफ सशक्त रूप से आवाज उठा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button