पकड़ा-पकड़ी का खेल खेल रही खखरेरू पुलिस ने अंत में गिरफ्तार कर भेजा जेल

Khakhreru police playing catch-catch game finally arrested him and sent him to jail

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। जिले के खखरेरु थाना क्षेत्र के एक गांव में नेत्रहीन युवती से छेड़छाड़ के आरोप में नेत्रहीन युवती की बहन की शिकायत पर 19 दिसम्बर को आरोपी शैलेन्द्र सोनकर उर्फ सत्यम सोनकर पुत्र कैलाश चन्द्र सोनकर निवासी घरवासीपुर को 112 नं०पुलिस पकड़ कर थाने ले आयी है। जिसका जिक्र नेत्रहीन की बहन ने शिकायती पत्र में बताया था तथा आरोपी सत्यम की 19 दिसम्बर की फोटो थाना खखरेरु में कम्बल ओढ़े बैठने की वायरल हो रही है। लेकिन आज 25 दिसम्बर को थाना खखरेरु पुलिस द्वारा पीड़िता के बयान केआधार पर दुष्कर्म की धारा बढ़ायी गयी तथा पुलिस द्वारा आरोपी सत्यम को गांव घरवासीपुर से गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है जिसका प्रेस नोट तेजी से वायरल हो रहा है इस सम्बन्ध में कार्यवाहक थाना प्रभारी श्यामसुंदर लाल ने बताया कि शिकायत मिली होगी इसलिए पुलिस पकड़ कर लायी होगी बाद में चले गये होंगे मुकदमा लिखा गया है इसलिए अब गिरफ्तारी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button