दिल्ली के जगतपुरी में महिला की गर्दन में कैंची घोंपकर निर्मम हत्या, वारदात के बाद से पति फरार

पूर्वी दिल्ली के जगतपुरी इलाके में शुक्रवार सुबह एक महिला की गर्दन में कैंची घोंपकर हत्या कर दी गई।

पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के जगतपुरी थानाक्षेत्र की गगन विहार सोसायटी में घर के अंदर गले मे कैंची घोंपकर एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। महिला की हत्या के बाद से पति बैग लेकर स्कूटी से फरार हो गया। फरार होते वक्त घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में वह कैद हो गया। आशंका है पति ने ही हत्या की है।
आरोप है कि पति का किसी महिला से अवैध संबंध था, इसको लेकर दंपती के बीच विवाद रहता था। मृतक की पहचान कोमल के रूप में हुई है। जगतपुरी थाना ने हत्या का केस दर्ज किया है। फरार पति कमल की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। दोनों बच्चे पिछले पांच वर्षों से अपने पिता से बात नहीं करते थे।
कोमल अपने परिवार के साथ गगन विहार सोसायटी में चार मंजिला मकान में रहती थी। दूसरी मंजिल पर कोमल का परिवार रहता था। जबकि बाकी मंजिलों पर परिवार में पति कमल, दो जुड़वा बच्चे गौरव व गोरविका हैं। कोमल घर में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थी। जबकि पति घर-घर जाकर छोटे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था। गौरव ने एमबीबीएस की हुई है और एमडी की तैयारी कर रहा है।
बेटी गोरविका नोएडा में जॉब करती है। गुरुवार को गौरव लाइब्रेरी पढ़ाई के लिए गया था। बेटी नौकरी पर गई थी। रात नौ बजे गौरव घर पर पहुंचा तो दरवाजे पर बाहर से ताला लगा था।
उसके पास एक्स्ट्रा चाबी थी। जब वह घर के अंदर गया तो मां खून से लथपथ पड़ी थी और पिता गायब था। गौरव ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पता चला उसका पिता दिन में डेढ़ बजे बैग लेकर स्कूटी से जाते हुए दिख रहा है। कोमल के परिवार ने आरोप लगाया की कमल उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। कमल का एक महिला से संबंध था। कोमल इसका विरोध करती थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button