उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों को लेकर बांटा 26 करोड़ 37 लाख का मुआवजा
राजीव कुमार गौड़,(दिल्ली ब्यूरो)। उत्तर-पूर्वी जिले में दो साल पहले हुए दंगों में 26 करोड़ 37 लाख का मुआवजा दिया गया है। प्रशासन ने 1194 दावों को निरस्त भी किया है। जिन विधानसभा क्षेत्रों में मुआवजा दिया गया है, उनमें करावल नगर, सीलमपुर व यमुना विहार शामिल हैं। आंकड़ों के अनुसार कुल 3426 दावे मिले थे, जिसमें से 2232 स्वीकृत किए गए। कुल मुआवजा राशि 26 करोड़ 37 लाख, 23 हजार 666 रुपये दी गई। इसमें करावल नगर क्षेत्र में कुल आवेदन 1728 आए, इनमें 991 स्वीकृत हुए। कुल मुआवजा आठ करोड़, 18 लाख, 99 हजार 639 रुपये दिया गया। इसी तरह यमुना विहार क्षेत्र में कुल आवेदन 760 आए, इनमें 641 स्वीकृत हुए कुल मुआवजा आठ करोड़ 42 लाख 32 हजार 899 रुपये दिया गया। इसी प्रकार सीलमपुर क्षेत्र में 938 आवेदन आए। 600 स्वीकृत हुए और कुल मुआवजा नौ करोड़ 75 लाख 91 हजार 128 दिया गया। 11 दावे अभी प्रक्रिया में हैं। अब कोई भी दावा लंबित नहीं है।