बाल्मीकि बस्ती अग्निकांड: भाजपा नेताओं ने पीड़ितों से की मुलाकात, राहत कार्यों का लिया जायजा

नई दिल्ली। दिल्ली गेट वार्ड स्थित बाल्मीकि बस्ती में सोमवार देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण लगी भीषण आग में कई परिवारों के घरों और दुकानों को भारी नुकसान हुआ। घटना के बाद मंगलवार सुबह दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने क्षेत्रीय सांसद प्रवीन खंडेलवाल, चांदनी चौक जिलाध्यक्ष अरविंद गर्ग और पार्टी पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों और दुकानदारों से मुलाकात की तथा राहत कार्यों का जायजा लिया।
इस दौरान हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि आग की इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जिन लोगों ने अपना घर और सामान खोया है, उनके साथ भाजपा पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में पार्टी कार्यकर्ता और सरकार पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर प्रभावित परिवारों के लिए अस्थायी रहने की व्यवस्था, राशन, कपड़े और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही आने वाले समय में भी जरूरत के अनुसार सहायता जारी रखने का आश्वासन दिया गया।
मौके पर मौजूद नेताओं ने प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और प्रशासन से समुचित मदद सुनिश्चित कराने की बात कही।
वहीं, दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को ऐसे समय में प्रभावित लोगों के बीच पहुंचकर उनकी सहायता करनी चाहिए। अग्निकांड के कारणों की जांच जारी है और प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button