अलग होने के बाद मौनी रॉय ने किया पति सूरज नांबियार से पैचअप!
बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय ने पति सूरज नांबियार के साथ हाल ही में अपने अलगाव का ऐलान किया था।

एंटरटेनमेंट डेस्क/नई दिल्ली। नागिन फेम एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों पति सूरज नांबियार से अपने अलगाव को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। पहले मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसी खबर आई कि मौनी और सूरज अलग हो गए हैं। इन अफवाहों को और हवा तब मिली, जब सूरज और मौनी ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया था। यहां तक कि मौनी की दोस्त दिशा पाटनी ने भी सूरज को अनफॉलो कर दिया था।
इन खबरों के तेज होने के बाद खुद मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने अपने अलगाव की घोषणा की। उन्होंने बताया कि वे अलग हो चुके हैं। अब इंटरनेट पर उनके पैचअप की चर्चा हो रही है और उसकी वजह दोनों का सोशल मीडिया है।
दरअसल, अलगाव की घोषणा के बाद मौनी रॉय और सूरज नांबियार एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो करने लगे हैं। यह जाहिर कर रहा है कि शादी टूटने के बावजूद दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता बरकरार रहने वाला है। यही नहीं, मौनी के इंस्टाग्राम पर दोनों की शादी की फोटोज भी मौजूद हैं। हालांकि, दिशा अब भी सूरज को फॉलो नहीं कर रही हैं।
मौनी रॉय ने 14 मई को सूरज नांबियार से अलग होने की घोषणा करते हुए एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा था। उन्होंने कहा था, “अपनी पर्सनल प्रायोरिटीज को देखते हुए, हमने आपसी सहमति से अपनी जिंदगी में अलग-अलग रास्तों पर समझदारी और आदर के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है। इस प्वाइंट पर हम सिर्फ इस चीज पर ध्यान दे रहे हैं कि प्राइवेसी के साथ हम मामले को कैसे संभाले। हम आने वाले समय में अपनी दोस्ती को इसी तरह बरकरार रखने की पूरी कोशिश करेंगे।”
साल 2022 में मौनी रॉय ने दुबई बेस्ड कैपिटल मार्केट सेक्टर में काम करने वाले सूरज नांबियार से शादी की थी। दोनों ने गोवा में बंगाली और साउथ इंडियन रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी के चार साल बाद उनका अचानक अलग होना उनके फैंस के लिए भी शॉकिंग रहा।




