ग्राम चिकित्सालय 2’ ने प्राइम वीडियो पर मारी बाजी, ट्रेंडिंग में नंबर-1 पर पहुंची सीरीज

एंटरटेनमेंट डेस्क/नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नई सीरीज का ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बनाना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं होता। दर्शकों की पसंद पर ही तय होता है कि कोई सीरीज लंबे समय तक चर्चा में रहेगी या चुपचाप गायब हो जाएगी। इसी बीच प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई नई सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ ने आते ही नंबर-1 पोजिशन पर कब्जा कर लिया है।
इस सीरीज ने कई दिनों से ट्रेंड कर रही एक क्राइम सीरीज को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया है। 23 जून को रिलीज हुई यह सीरीज महज एक हफ्ते के भीतर दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो गई है।
‘ग्राम चिकित्सालय 2’ अपनी ओरिजिनल सीरीज का दूसरा सीजन है, जिसमें कुल 5 एपिसोड हैं और प्रत्येक एपिसोड लगभग 40 मिनट का है। इसकी कहानी एक डॉक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शहर की आरामदायक जिंदगी छोड़कर गांव में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के उद्देश्य से पहुंचता है।
हालांकि, गांव में उसे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। अंधविश्वास, झोलाछाप डॉक्टरों का दबदबा, स्थानीय राजनीति और संसाधनों की कमी उसके मिशन में बाधा बनती हैं। इन सब परिस्थितियों के बीच वह कैसे अपने उद्देश्य पर कायम रहता है, यही सीरीज की मुख्य कहानी है।
सीरीज का निर्देशन ललितम तिवारी ने किया है और इसे द वायरल फीवर (TVF) ने प्रोड्यूस किया है। इसमें अमोल पाराशर के साथ आकांक्षा रंजन कपूर, आनंदेश्वर द्विवेदी और विनय पाठक जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आते हैं।
नों सीजन मिलाकर इस सीरीज में कुल 10 एपिसोड हैं। ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ को IMDb पर 7.3 की रेटिंग मिली है, जो दर्शकों के बीच इसकी लोकप्रियता को दर्शाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button