गाजियाबाद में ब्रांडेड कंपनी के नाम से कपड़े बना रही फैक्ट्री का भंडाफोड़, 27 लाख का सामान जब्त

गाजियाबाद के लोनी में रूपनगर औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में प्यूमा ब्रांड के नकली शॉर्ट्स बनाने का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने 27 लाख रुपये के नकली उत्पाद और 1504 निकर बरामद कर फैक्ट्री संचालक को गिरफ्तार किया।

लोनी/गाजियाबाद। रूपनगर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को प्यूमा कंपनी के प्रतिनिधि और पुलिस ने फैक्ट्री में छापेमारी कंपनी के नाम से बनाए जा रहे कपड़े नकली शाटर्स (निकर) बरामद किए। 1504 निकर पुलिस ने बरामद किए इन पर कंपनी लेबल इस्तेमाल किया जा रहा था। कंपनी प्रतिनिधि के मुताबिक बाजार में इन नकली उत्पाद की कीमत करीब 27 लाख रुपये है। फैक्टरी संचालक को गिरफ्तार कर कापीराइट एक्ट की धारा में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि नीरज कुमार दहिया ने बताया कि कंपनी का कार्यालय नोएडा सेक्टर 125 में है। नकली शार्ट्स बेचने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद फैक्ट्री का पता लगाया गया। उन्होंने पुलिस के अधिकारियों को नकली माल बनाने की जानकारी दी।
शुक्रवार दोपहर लोनी पुलिस के साथ रूपनगर औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री में छापेमारी की। इस दौरान फैक्टरी में करीब 10 से अधिक कर्मचारी सिलाई करते हुए मिले। पुलिस ने मौके से फैक्ट्री संचालक को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ में फैक्टरी संचालक ने अपना नाम आशु खान निवासी गांव निरोजपुर थाना खेकड़ा बागपत बताया। 1812 लोगो भी पुलिस ने बरामद किए हैं। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि फैक्टरी संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button