गाजियाबाद में सिपाही का बैग और वायरलेस ले भागे चोर

Thieves ran away with a constable's bag and wireless in Ghaziabad

लोनी/गाजियाबाद। कोतवाली थाना क्षेत्र के इकराम नगर कॉलोनी के निकट सिपाही का वायरलेस सेट और बैग चोरी हो गया। सिपाही ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सहायक पुलिस आयुक्त लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि शनिवार रात सिपाही अंकित कुमार अपनी ड्यूटी समाप्त करने के बाद घर जा रहा था। जैसे ही वह इकराम नगर के निकट पहुंचा दो बाइक सवार युवकों ने एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। वहीं, सिपाही ने बाइक सड़क के किनारे खड़ी कर अपना बैग बाइक पर रख दिया और वह बुजुर्ग की मदद करने पहुंच गया। बुजुर्ग को रिक्शा में बैठाकर वह बाइक के पास आया तो बैग गायब मिला। बैग में रखा वायरलेस सेट, सिपाही की कैप, रिफ्लेक्टर जैकेट समेत अन्य सामान था।
इसके बाद सिपाही ने आसपास भी तलाश की गई, लेकिन बैग और वायरलेस सेट नहीं मिला। उन्होंने लोनी कोतवाली पहुंच कर उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली रही है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपितों की तलाश करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button