आंध्र प्रदेश में सरकारी कर्मचारी से दुष्कर्म, एचआईवी संक्रमण बताने पर प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड

पलानाडू/आंध्र प्रदेश। आंध्र प्रदेश के पलानाडू जिले से एक सनसनीखेज मामला समन आया है। यहां गुरुवार को एक 35 साल की सरकारी महिला कर्मचारी के साथ उसके घर में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी ने महिला को स्कार्फ से बांधा फिर चाकू दिखाकर दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने एचआईवी संक्रमित होने का दावा किया तो गुस्से में आरोपी ने लोहे की रॉड से उसके प्राइवेट पार्ट में घाव पहुंचा दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, लेकिन फिलहाल खतरे से बाहर है।
घटना गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे से 4 बजे के बीच मचेर्ला कस्बे में हुई। वारदात के समय पीड़िता अपने घर पर अकेली थी। आरोपी अज्ञात व्यक्ति पानी पीने के बहाने घर में घुसा। उसने महिला को जबरन स्कार्फ से बांध लिया फिर चाकू के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता के भतीजे के कई बार फोन करने पर जब जवाब नहीं मिला तो उसने परिवार व पड़ोसियों को सूचित किया। स्थानीय लोगों ने घर पहुंचकर महिला को बेहोशी के हालत में पाया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। महिला को पहले मचेर्ला सरकारी अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए नरसरावपेट एरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह खतरे से बाहर बताई जा रही है। मचेर्ला टाउन सीआई वेंकट रमण ने बताया, ‘शुरूआती जांच में पता चला है कि आरोपी पानी मांगने के बहाने घर में घुसा और महिला पर हमला बोल दिया।’ पालनाडु जिला पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए चार विशेष टीमें गठित कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी अभी फरार है।




