जीटीबी एन्क्लेव थाना पुलिस ने ‘तेरे नाम’ स्टाइल वाले स्नैचर को दबोचा

राजीव कुमार गौड़/दिल्ली ब्यूरो। जीटीबी एन्क्लेव थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। 26 मार्च को शिकायतकर्ता जीटीबी अस्पताल जा रहा था, तभी एक स्कूटी सवार युवक उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। शिकायत पर थाना जीटीबी एन्क्लेव में एफआईआर संख्या 76/26 दर्ज की गई। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी पीले रंग की टी-शर्ट और लंबे बालों में दिखाई दिया। उसका हेयरस्टाइल फिल्म तेरे नाम से प्रेरित था।
करीब 300 कैमरों की फुटेज जांचने के बाद पुलिस को स्कूटी का नंबर मिला। मालिक से पूछताछ में पता चला कि उसका दोस्त अबिद (पुत्र रियासत अली, निवासी ए-70 न्यू सीलमपुर, उम्र 23 वर्ष) स्कूटी लेकर गया था। शिकायतकर्ता द्वारा बताए गए लंबे बालों का विवरण अबिद से मेल खाता था। पुलिस ने उसके घर पर लगातार चार दिन निगरानी रखी और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी से वारदात के समय पहने कपड़े, चोरी किया गया मोबाइल फोन और स्कूटी बरामद हुई। जांच में सामने आया कि अबिद पहले भी 15 मामलों में स्नैचिंग और चोरी की वारदातों में शामिल रहा है।
इस कार्रवाई में एएसआई सुनील कुमार, एएसआई रविंदर (आईओ), हेड कांस्टेबल सुधीर, हेड कांस्टेबल मोहित और हेड कांस्टेबल मनीष की टीम ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button