दिल्ली में बड़ा फेरबदल, 11 आईपीएस अफसरों का तबादला, 8 अधिकारी हुए इधर-उधर

नई दिल्ली/एजेंसी। करीब ढाई माह से चल रहे आईपीएस अधिकारियों के बड़े स्तर पर फेरबदल करने की अटकलों के बीच शुक्रवार देर रात दिल्ली पुलिस मुख्यालय से दो लिस्ट जारी कर दी गई। पहली लिस्ट दिल्ली से बाहर भेजने वालों की आई। 11 आईपीएस अधिकारियों को दिल्ली से बाहर तबादला कर दिया गया, जबकि आठ आईपीएस अधिकारियों को दिल्ली पुलिस में ही फेरबदल किया गया है। बता दें कि जिन आईपीएस को दिल्ली से बाहर तबादला किया गया, उनमें पहला नाम मंगेश कश्यप का है। उन्हें अरुणाचल प्रदेश भेज दिया गया है। पिछले कुछ सालों में इनका कई बार दिल्ली से बाहर का तबादला किया गया लेकिन, हर बार बाद में उनका तबादला रुक जाता रहा। वह बहुत प्रभावशाली आईपीएस माने जाते हैं।
इनके अलावा राजीव रंजन सिंह की चंडीगढ़, संध्या स्वामी को अरुणाचल प्रदेश, अचिन गर्ग को अरुणाचल प्रदेश, दीपेंद्र कुमार सिंह सुमा मद्दा और सुनील की अंडमान एंड निकोबार, पटेल नीरव कुमार और ईशान भारद्वाज को लक्ष्य द्वीप, राहुल विक्रम सिंह और नीरज टोकस की अंडमान एंड निकोबार भेजा गया है।
वहीं, दिल्ली पुलिस में एके सिंगला को पूर्वी रेंज का संयुक्त आयुक्त बना दिया गया है। वह पूर्व में उत्तर पूर्वी जिले के डीसीपी भी रहे हैं। यमुनापार से इनके अच्छे ताल्लुकात रहे है। लंबे समय बाद दिल्ली पुलिस में लौटे आरपी मीणा को डीसीपी शाहदरा बनाया गया है। वह बेहतर अधिकारी माने जाते हैं। राहुल अलवाल को क्राइम ब्रांच, शोभित डी सक्सेना को ट्रैफिक, निहारिका भट्ट को एडिशनल डीसीपी द्वारका जिला, सचिन कुमार सिंघल को पश्चिल जिले का एडिशनल डीसीपी, ईशा सिंह को उत्तरी जिले का एडिशनल डीसीपी और प्रवीण कुमार त्रिपाठी को स्पेशल सेल में तैनात किया गया है।
नई दिल्ली जिले के एडिशनल पुलिस कमिश्नर देवेश कुमार महला को कई बार जिले से कार्यमुक्त करने के आदेश आने के बाद भी उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया जा सका है। इनका भी कई बार तबादला हुआ लेकिन ऊंची पहुंच के कारण बाद में तबादला रुक जाता रहा। जल्द ही पुलिस मुख्यालय से और लिस्ट जारी होगी जिसमें छह से सात जिले के डीसीपी बदले जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button