कौशाम्बी के नवागत एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने संभाला कार्यभार, पदभार ग्रहण करते ही कानून-व्यवस्था पर सख्त रुख

पुलिस महकमे में नई उम्मीदों के साथ शुरुआत, अब अपराधियों में दिखेगा खौफ!

सचिन पाण्डेय,कौशांबी/उत्तर प्रदेश। कौशाम्बी जिले में नए पुलिस अधीक्षक आईपीएस सत्यनारायण प्रजापत ने कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। फरियादियों द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्रों पर उन्होंने गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित थाना प्रभारियों और शाखा प्रभारियों को मौके पर जाकर त्वरित और निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए।
नवागत एसपी ने स्पष्ट किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी औपचारिकता न होकर गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए, ताकि पीड़ित व्यक्ति को वास्तविक न्याय और राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि जनसुरक्षा और अपराध नियंत्रण उनकी पहली जिम्मेदारी है और इसके लिए पुलिस महकमे को नई ऊर्जा और जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा।
एसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और संवेदनशीलता बनाए रखना आवश्यक है, जिससे आम जनता का विश्वास पुलिस विभाग पर और मजबूत हो। नवागत पुलिस अधीक्षक के कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही जिले में अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा को लेकर नई उम्मीदें जागी हैं। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि नई कार्यशैली से अपराधियों में खौफ पैदा होगा और आम जनता को न्याय एवं सुरक्षा की गारंटी मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button