गुरुग्राम के सदर बाजार के पास जर्जर मकान की छत गिरी, मलबे में दबीं दो महिला मजदूर

गुरुग्राम। गुरुग्राम के सदर बाजार के पास रोशनपुरा इलाके में एक जर्जर मकान की छत अचानक गिरने से दो महिला मजदूर घायल हो गईं। हादसे के समय मकान को तोड़ने का काम चल रहा था।
बताया जा रहा है कि जैसे ही छत भरभरा कर गिरी, नीचे काम कर रही दोनों महिला मजदूर मलबे में दब गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और मलबे में फंसी दोनों महिलाओं को बाहर निकाला।
घायलों को तुरंत उपचार के लिए सेक्टर-10 जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक मकान काफी पुराना और जर्जर था। फिलहाल घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button