कौशांबी जिले में एचसीएल फाउंडेशन की माटी परियोजना के तहत धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

सचिन पाण्डेय,कौशांबी/उत्तर प्रदेश। एचसीएल फाउंडेशन की समुदाय माटी परियोजना के तहत आज जिले में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन किया गया। यह परियोजना ग्रामीण महिलाओं को कृषि, आजीविका और नेतृत्व विकास के माध्यम से सशक्त बनाने पर केंद्रित है, जो कौशांबी जैसे क्षेत्रों में कई सारी महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है। कार्यक्रम में 160 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष सुश्री अनीता त्रिपाठी, SI पुलिस विभाग सुश्री कंचन जी, BMM UPSRLM सुश्री भारती जी, स्वास्थ्य विभाग प्रियंका, पिंडरा गांव की महिला प्रधान प्रतिनिधि सगरीन निशा, सुहाना सफर CLF अध्यक्ष मनोरमा, हिमालय CLF अध्यक्ष कौशल्या आदि उपस्थित रहीं। एचसीएल फाउंडेशन माटी परियोजना की टीम में ग्रुप ऑपरेशन हेड श्री मयंक चंद्रा, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर धनेश श्रीवास्तव, प्रोग्राम ऑफिसर अनुपम त्रिपाठी, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर वीरेंद्र मिश्रा आदि सक्रिय रहे।कार्यक्रम का संचालन अनुपम त्रिपाठी जी ने किया। श्री मयंक चंद्रा और धनेश जी ने माटी परियोजना के बारे में विस्तार से बताया – जिसमें महिलाओं को उन्नत कृषि तकनीक, सामूहिक खेती, वित्तीय साक्षरता और सीएलएफ SHG के माध्यम से नेतृत्व प्रदान किया जाता है। Community के रूप दिवाकर मिश्रा, पवन दुबे, हिमाचल द्विवेदी,, प्रीति प्रभा, रत्ना श्रीवास्तव, बीनू जयसवाल,परियोजना ने क्षेत्र में महिलाओं की आय बढ़ाने, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सभी प्रतिभागी महिलाओं को मंच पर सम्मानित किया गया। सुश्री कंचन जी महिला अधिकार व प्रियंका जी ने स्वास्थ्य संबंधी प्रेरक बातें साझा कीं, जबकि पूर्व जिला अध्यक्ष जी ने सरकार की महिला सशक्तिकरण योजनाओं पर प्रकाश डाला। एचसीएल फाउंडेशन की माटी परियोजना ग्रामीण भारत को मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर योगदान दे रही है, यह आयोजन महिलाओं के सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।




