बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार, हापुड़ की सड़कों पर दिखा आक्रोश का जनसैलाब

Atrocities on Hindus in Bangladesh, a wave of anger seen on the streets of Hapur

हापुड़/उत्तर प्रदेश। बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार हो रहे हमले के विरोध में भारत में आक्रोश है। जगह-जगह पर विरोध स्वरूप पुतला दहन और रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस बीच, सोमवार को हापुड़ की सड़कों पर हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए। सुबह 11 बजे विभिन्न व्यापारिक, सामाजिक और हिंदू संगठनों की ओर से बाजार बंद का आह्वान सफल रहा।हापुड़ के फ्री गंज रोड और रेलवे पार्क के बाहर लोग सुबह 8 बजे से जुटना शुरू हुए। भीड़ को देखते हुए सड़क की एक ओर का यातायात बंद कर दिया गया। बड़ी संख्या में लोग जुटे और 10 बजे रैली निकाली गई। जो रेलवे पार्क से अतरपुर चौपला और गढ़ रोड होती हुई एसडीएम ऑफिस पहुंची। विशाल रैली के कारण नगर की सड़कों पर जाम लग गया। सुबह 11 बजे तक शहर के प्रमुख बाजार बंद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। रैली के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ ठोस कदम उठाए जाने की मांग की गई।
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो अत्याचार के विरोध में सोमवार को श्री सनातन धर्म सभा के आह्वान पर 150 से अधिक सामाजिक, धार्मिक और हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं रैली में शामिल हुए। लोगों के हाथों में बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार को रोकने की मांग वाले पोस्टर थे। वहीं, लोग नारेबाजी लगाकर रहे थे। साथ ही हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाने की मांग करते रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button