मध्य प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना को नहीं मिला सेवा विस्तार, 30 नवंबर को होंगे सेवानिवृत्त

मध्य प्रदेश पुलिस के मुखिया डीजीपी कैलाश मकवाना को एक्सटेंशन नहीं मिला है। अब वे तारीख 30 नवंबर 2026 को ही सेवानिवृत्त होंगे। बता दें कि 1988 बैच के सीनियर आईपीएस व डीजीपी को सेवा विस्तार के लिए प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन सरकार ने उन्हें एक्सटेंशन नहीं दिया है।

भोपाल,एजेंसी। मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना को सेवा विस्तार नहीं मिलेगा। राज्य शासन के गृह विभाग ने 28 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश में स्पष्ट कर दिया है कि वह निर्धारित तिथि 30 नवंबर 2026 को सेवानिवृत्त होंगे। इसके साथ ही उनके कार्यकाल को आगे बढ़ाए जाने की अटकलों पर विराम लग गया है।
वर्ष 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी कैलाश मकवाना ने 1 दिसंबर 2024 को मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक का पदभार संभाला था। अब उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख तय हो चुकी है। गृह विभाग के आदेश के अनुसार, वह 30 नवंबर 2026 को अपराह्न में सेवानिवृत्त होंगे।
मकवाना की सेवानिवृत्ति के साथ ही मध्य प्रदेश पुलिस को नया प्रमुख मिलने का रास्ता साफ हो गया है। अब राज्य के अगले पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति को लेकर शासन के निर्णय पर सबकी नजरें टिकी हैं। नए डीजीपी के चयन की प्रक्रिया जारी बताई जा रही है और संभावित नामों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
अगले डीजीपी के चयन के लिए तैयार किए जा रहे पैनल में एक महिला आईपीएस अधिकारी का नाम भी शामिल होने की जानकारी सामने आई है। यदि उनके नाम पर अंतिम मुहर लगती है, तो मध्य प्रदेश को पहली महिला पुलिस महानिदेशक मिल सकती हैं। हालांकि, नए डीजीपी के नाम को लेकर अंतिम फैसला राज्य शासन को करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button