सोनपुर नाला पर पुल निर्माण से पूरी हुई ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग

शोभित शर्मा,खड़गवां/छत्तीसगढ़। खड़गवां और मंझोली क्षेत्र के ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई। क्षेत्र के लोगों ने सोनपुर नाला पर पुल निर्माण की मांग कई बार उठाई थी, लेकिन लंबे समय तक इस पर कोई ठोस पहल नहीं हो पाई। इसके बाद क्षेत्र के कुछ ग्रामीणों ने छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई। ग्रामीणों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने तत्काल 19.50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर पुल निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया।
स्वीकृति मिलने के बाद अब सोनपुर नाला पर पुल का निर्माण पूरा हो चुका है, जिससे खड़गवां और मंझोली क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। बरसात के समय नाला पार करने में होने वाली कठिनाइयों से भी ग्रामीणों को अब राहत मिलेगी।
पुल निर्माण पूरा होने पर क्षेत्र के लोगों ने मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे गांवों के बीच संपर्क बेहतर होगा और दैनिक आवागमन आसान हो जाएगा। ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए स्वास्थ्य मंत्री का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी पहल से वर्षों पुरानी समस्या का समाधान संभव हो पाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button