फतेहपुर में कार सवार अंतरजनपदीय डीजल चोर गिरफ्तार, तीन भाग निकले

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। किशनपुर में मार्गों पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को किशनपुर पुलिस ने बुधवार रात गिरफ्तार किया है। आरोपी के तीन साथी पुलिस को चकमा देकर भाग गए। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कार और चोरी का 200 लीटर डीजल भी बरामद किया गया।
किशनपुर पुलिस ने कस्बा स्थित निषाद बाग के पास से गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र बेलवा निवासी बृजेश पासवान को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान कार से चार जरीकेन में लगभग 200 लीटर चोरी का डीजल बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि कन्नौज जिले के तालग्राम निवासी नजाकत अली और बृजेश दोस्त हैं और कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर खड़े वाहनों से डीजल चोरी करते हैं। बृजेश उसी उद्देश्य से किशनपुर मार्ग पर आया था। आरोपी ने बरामद डीजल किसी ट्रक से चोरी करने की बात स्वीकार की है।
कार से चोरी में इस्तेमाल उपकरण जैसे रिंच, पाना, प्लास और प्लास्टिक पाइप भी बरामद किए गए हैं। थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी नजाकत अली और उसके दोस्त बृजेश के पकड़े जाने पर तीसरे सदस्य का नाम सामने आएगा। आरोपियों की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं।

Inter-district Diesel Thief Travelling In A Car Arrested, Three Escape - Fatehpur  News - Fatehpur News:कार सवार अंतरजनपदीय डीजल चोर गिरफ्तार, तीन भाग निकले

Inter-district Diesel Thief Travelling In A Car Arrested, Three Escape - Fatehpur  News - Fatehpur News:कार सवार अंतरजनपदीय डीजल चोर गिरफ्तार, तीन भाग निकले

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button