दीपावली के अवसर पर मनिकाडीह ग्राम प्रधान मुनीराज ने गरीबों में बांटी मिठाईयां

आजमगढ़/उत्तर प्रदेश। दीपावली के अवसर पर आजमगढ़ जिले के तहसील सगड़ी की ग्राम पंचायत मनिकाडीह के ग्राम प्रधान एवं समाज सेवी मुनीराज द्वारा दीपावली के शुभ अवसर पर सैकड़ों गरीब परिवारों को मिठाई बाटी गई, मिष्ठान पाते ही गरीबों के चेहरे खिल उठे। आपको बताते चलें कि समाजसेवी मुनीराज प्रधान द्वारा ग्राम पंचायत मनिकाडीह के क्षेत्र में सभी गरीब परिवारों के घरों तक मिठाई का बॉक्स पहुंचाया गया, इस सराहनीय कार्य से ग्राम मनिकाडीह क्षेत्र में ग्राम प्रधान मुनीराज की चारों तरफ सराहना हो रहीं है।
ग्राम प्रधान मुनीराज ने कहा कि हम सभी के अंदर एक ही रंग का खून बहता है। समाज में आपसी भाईचारा बनाए रखना ही सच्ची देशभक्ति व धर्म है।उन्होंने कहा कि मेहनत करने वालों के बच्चों को सहायता करने से परमात्मा भी प्रसन्न होते हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली की तभी असली चिराग रोशन होगी जब इन गरीब वर्ग के बच्चों के चेहरे पर मुस्कान होगी। इस दौरान सोनू मौर्या,सौरभ, गोलू आदि लोग उपस्थित रहे।




