मोहली में सीएम मोहन यादव का ‘देसी’ अंदाज! खेत में खटिया पर बैठकर चूल्हे की दाल-रोटी का आनंद

सागर/मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश में अनूठा और अलग की दृश्य नजर आया। सीएम मोहन यादव सागर जिले में जंगल के अंदर बने छोटे से मोहली गांव में खेत के बीच में बनी झोपड़ी के बाहर भोजन करते नजर आए। सीएम और पूर्वमंत्री गोपाल भार्गव ने एक खाट पर बैठकर चूल्हे पर बनाई गई रोटी-सब्जी सहित छककर भोजन किया। सीएम को अपने आंगन में देखकर किसान हरी रैकवार को निहाल कर दिया। दरअसल सीएम बुधवार को अपने जन्मदिन पर सागर के वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के अंदर मोहली गांव पहुंचे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बुधवार को 61 वां जन्मदिन था। दिन दौरान उन्होंने सागर जिले में ऐसा काम किया कि देखने वाले दंग और अचंभित रह गए। सीएम एक गरीब की कुटिया में खाट पर बैठकर भोजन करते नजर आए। भावुक करने वाली तस्वीरें सागर जिले के नौरादेही अभयारण्य के मोहली गांव से सामने आई हैं। इस दौरान सीएम की सादगी देखने लायक थी। मोहली गांव प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्रामीणों से सीधे संवाद भी किया।
दरअसल, सीएम यादव वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के अंदर चीतों के लिए बनाए जा रहे बाड़े का भूमिपूजन करने मोहली गांव पहुंचे थे। यह ठेढ जंगल के भीतर का अंदरूनी गांव है। मोहली गांव में एक साधारण किसान हरि रैकवार ने सीएम डॉ. यादव को अपने घर खाना खाने का निमंत्रण दिया। सीएम डॉ. मोहन यादव ने बिना एक पल सोचे तुरंत हामी भर दी और सीधे उनके खेत पहुंच गए।
सीएम ने किसान हरी रैकवार के पूरे परिवार के साथ बैठकर घर का सादा, स्वादिष्ट भोजन किया। उन्होंने किसान की बहू के हाथ की रोटी, दाल और सब्जी का लुत्फ उठाया। सीएम डॉ. यादव ने बच्चों को गोद में लिया, परिवार के सदस्यों से गले मिले और हरि रैकवार की फसल व समस्याओं को बड़े ध्यान से सुना। इस दौरान माहौल भावुक था। किसान हरि रैकवार भावुक होकर बोले, ‘मुख्यमंत्री जी ने आज हमें बहुत सम्मान दिया। हमारा जिंदगी भर का सपना पूरा हो गया।’




