अब काशी विश्वनाथ मंदिर बनारस में श्रद्धालुओं पर महंगाई की मार,पूजा आरती से लेकर भोग तक की टिकट राशि में वृद्धि

वाराणसी,(उत्तर प्रदेश)। महंगाई की मार से अब द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा काशी विश्वनाथ का दरबार भी अछूता नहीं है, क्योंकि यहां सावन माह में मंगला आरती में दर्शन करना महंगा होने वाला है। नए रिवाइज्ड रेट के मुताबिक सावन माह के मंगला आरती में शामिल होने के लिए भक्तों को पिछले साल की तुलना में ज्यादा रुपए चुकाने होंगे। अगर आप बनारस धाम जाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए यह खबर अत्यंत उपयोगी है। क्योंकि इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि अब काशी विश्वनाथ मंदिर बनारस में श्रद्धालुओं पर महंगाई की मार पड़ने वाली है। इसको लेकर निर्णय भी काशी विश्वनाथ न्यास परिषद की बैठक में ले लिया गया है बताया जा रहा है कि आगामी 1 मार्च से यह नए रेट लागू कर दिए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक पूजा आरती से लेकर भोग तक की टिकट राशि में वृद्धि की जा रही है। मतलब साफ है कि अब यहां आने वाले श्रद्धालुओं को और ज्यादा रुपए खर्च भगवान के दर्शन और आरती के लिए करने पड़ेंगे।
बता दें कि काशी विश्वनाथ मंदिर में जो पहले टिकट आरती की हुआ करती थी, वह 300 रुपए हुआ करती थी. लेकिन अब इसे बढ़ाकर 500रुपए कर दिया गया है। वही भोग लगाते समय जो टिकट ₹180 की लगा करती थी उसका रेट बढ़ाकर अब उसे 300 रुपए कर दिया गया है। यानि भारतीय मूल्य में 200 रुपए की वृद्धि व भोग में 120 रुपए की वृद्धि करने का काशी विश्वनाथ न्याय परिषद की बैठक में निर्णय लिया गया। काशी विश्वनाथ न्यास परिषद की बैठक में रेट वृद्धि को लेकर लिए गए निर्णय को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी होने लगी है, कहा जा रहा है कि भगवान के मंदिर में इस प्रकार श्रद्धालुओं से रेट बढ़ाकर राशि की वसूली गलत है. वहीं कुछ लोग इसके समर्थन में भी है. हालांकि फिलहाल इसको लेकर किसी प्रकार का कोई विरोध सामने नहीं आया है. लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि मंदिर के निर्माण कारीडोर के भवन निर्माण के बाद क्या जनता से इस प्रकार से पैसा वसूला जाएगा।




