गाजियाबाद में एडीजी ने भ्रष्टाचार निवारण इकाई का किया उद्घाटन

गाजियाबाद ब्यूरो। अपर पुलिस महानिदेशक के सत्यनारायण ने पुलिस लाइन में भ्रष्टाचार निवारण इकाई का उद्घाटन किया। इससे पूर्व मेरठ की टीम जिले में भ्रष्टाचार निवारण की कार्रवाई करती थी। इस इकाई में एक निरीक्षक दो उपनिरीक्षकों की तैनाती की गई है।
मुख्यमंत्री उ0प्र0 द्वारा चलाई जा रही भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टोलेरेन्स की नीति के क्रम में प्रत्येक जनपद में भ्रष्टाचार निवारण संघठन की इकाई की स्थापना की जा रही है। जिसके क्रम में कमिश्नरेट गाजियाबाद में भ्रष्टाचार निवारण संगठन की इकाई अभिसूचना संकलन हेतु स्थापित की गई है । इस इकाई का उद्घाटन श्री के. सत्यनारायण, अपर पुलिस महानिदेशक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा किया गया । कार्यक्रम के दौरान उनके द्वारा भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए संगठन की भूमिका और सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला गया। इस नई इकाई की स्थापना से जनपद गाजियाबाद में भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों के संकलन और त्वरित कार्रवाई की प्रक्रिया को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। इस अवसर पर केशव कुमार चौधरी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध, आलोक प्रियदर्शी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था/यातायात, इरफान नासिर खान पुलिस उपाधीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन मेरठ इकाई, कमिश्नरेट गाजियाबाद सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button