गाजियाबाद में नगर निगम ने संभाली हरनंदी नदी की कमान, मशीनों से हो रही जलकुंभी की सफाई

गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा हरनंदी नदी में जलकुंभी हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सिटी फारेस्ट से लेकर इंदिरापुरम एनएच नौ तक करीब नौ किलोमीटर तक हरनंदी नदी में जलकुंभी हटाई जाएगी। नगर निगम जलकल विभाग द्वारा हरनंदी नदी को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए खरपतवार को हटाया जा रहा है। सफाई डीविडर मशीन से सफाई की जा रही है।
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि हरनंदी नदी की सफाई का अभियान पहली बार गाजियाबाद नगर निगम द्वारा चलाए जा रहा है, जिसमें जलकुंभी हटाने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है।
नदी के किनारे भी सफाई अभियान चलाते हुए कार्य किया जा रहा है। करीब नौ किलोमीटर निगम सीमा में आने वाली हरनंदी नदी के क्षेत्र को पूर्ण रूप से जलकुंभी मुक्त किया जाएगा। जलकुंभी हटाकर हरनंदी नदी कि आक्सीजन को भी बचाने का प्रयास किया जा रहा है। नगर निगम की पहल में कई सामाजिक संस्थाएं भी जुड़कर हरनंदी नदी की स्वच्छता में सहयोग कर रही हैं। प्रथम चरण में तीन माह लगातार अभियान चलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button