उत्तराखंड में नशेबाज लड़की से बनाते रहे शारीरिक संबंध, 20 लोग हो गए एचआईवी पॉजिटिव

पत्नियों में भी फैला संक्रमण,स्मैक के लिए लोगों से बनाती थी शारीरिक संबंध

नैनीताल/उत्तराखंड। उत्तराखंड में एचआईवी संक्रमण फैलाने का एक चौंकाने वाला केस सामने आया है। नैनीताल जिले के रामनगर से आई इस खबर ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। एक ही किशोरी के संपर्क में आने के कारण रामनगर में 19 लोग एचआईवी संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग को किशोरी के संपर्क में आए अन्य लोगों के एचआईवी संक्रमित होने की आशंका है।अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की पत्नियां भी पॉजीटिव पाई गई हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है। वहीं किशोरी के संपर्क में आए लोगों के भी होश उड़े हुए हैं। किशोरी के संपर्क में आए ज्यादातर लोग युवा हैं। हल्द्वानी में अप्रैल 2024 से अक्टूबर तक 19 लोग एचआईवी पॉजीटिव पाए गए। इनके एचआईवी पॉजिटिव होने का पता तब लगा जब इन लोगों का शरीर सुस्त पड़ने लगा। ये लोग जांच के लिए अस्पताल पहुंचे। जांच में सच सामने आया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जांच में ये युवक एचआईवी संक्रमित पाए गए।
काउंसलर के साथ हुई चर्चा में एक ही किशोरी का नाम सामने आया। इन लोगों ने बताया कि वह किशोरी नशे की आदि है और ड्रग्स के लिए रुपये लेने को वह अलग-अलग युवकों से संपर्क में रहती है। युवाओं के अलावा कई शादीशुदा लोगों ने भी इस किशोरी से संबंध बनाए। इसके चलते ये लोग भी संक्रमित हो गए। इलाज कराने अस्पताल पहुंचे लोगों से रामनगर की रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय के आईसीटीसी में काउंसलर मनीषा खुल्बे की बातचीत हुई। इस दौरान पता चला कि शादीशुदा लोगों की पत्नियां भी उनके जरिए एचआईवी संक्रमित हो गई हैं।
संक्रमित ने बताया कि गूलरघट्टी इलाके में एक गरीब 17 वर्षीय किशोरी स्मैक की लती है। नशे की पूर्ति के लिए जब उसे रुपयों की जरूरत पड़ती है तो वह युवाओं को अपने पास बुलाकर संबंध बनाती है। युवाओं को उसके बारे में कुछ पता नहीं था और वे किशोरी की कमजोरी का फायदा उठाते रहे। जब उनकी तबीयत बिगड़ने लगी तो अस्पताल में जांच के लिए पहुंचे।
काउंसलिंग में किशोरी का नाम सामने आने पर पता चला कि इतने लोगों को एचआईवी संक्रमित करने वाली एक ही किशोरी है। स्वास्थ्य विभाग की शुरुआती जांच में जब शादीशुदा लोगों और उनकी पत्नियों के भी संक्रमित होने की बात सामने आई तो बड़े स्तर पर जांच शुरू की गई। नैनीताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हरीश पंत के अनुसार जिले के रामनगर क्षेत्र में पिछले 4 सालों में 75 एचआईवी पॉजिटिव मामले मिले। हालांकि 2024 में 7 महीने में ही 19 लोगों के एचआईवी संक्रमित होने के मामले सामने आए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है और किशोरी के संपर्क में आए लोगों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button