वृक्षारोपण कार्य एक पुनीत कार्य है का वृक्ष लगाकर गंगा समग्र ने दिया सम्पूर्ण जनमानस को प्रेरणादाई संदेश

श्रवण कुमार तिवारी,(फतेहपुर/उत्तर प्रदेश)। जिले की तहसील खागा में आज दिनांक 22.7.2023 गंगा समग्र जिला खागा प्रांत कानपुर पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण का प्राकृतिक संरक्षण का संकल्प लिया। जिसमें जिला खागा गंगा समग्र द्वारा आज दिन शनिवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।यह कार्यक्रम ग्राम सभा बुदवन विकास खंड ऐरायाँ तहसील खागा जनपद फतेहपुर में गंगा समग्र के जिला संयोजक राम प्रसाद विश्वकर्मा व जिला सहसंयोजक राजेश कुमार विश्वकर्मा वृक्षारोपण प्रमुख सीताराम द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
जिला संयोजक ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन की दृष्टि से पर्यावरण मानव के लिए सर्वोत्तम जरूरत है जल जंगल जमीन तीनों इन के प्रमुख आधार हैं तथा राजेश कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि समाज में वृक्षारोपण से सांस्कृतिकता विकसित होती है। तभी यह एक अभियान के रूप में पर्यावरण को घोषित कर जन्मो मुखी गतिविधि के रूप में स्थापित होगी ऐसी प्रेरणा दी गई।
क्योंकि उपभोक्ता वादी संस्कृति के विस्तार से जंगलों को नष्ट किया जा रहा है। इस अवसर पर गंगा समग्र के जिला संयोजक राम प्रसाद विश्वकर्मा ने वृक्ष लगाने तथा बचाने का संकल्प दिलाया है एवं गंगा समग्र के भक्तों द्वारा भी वृक्ष लगाए गए हैं ।जैसे नीम शीशम पीपल बरगद कंजी बबूल आदि मुख्य रूप से गंगा समग्र के कार्यकर्ता द्वारा वृहद रूप से वृक्षारोपण किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से जिला संयोजक राम प्रसाद विश्वकर्मा जिला संयोजक राजेश कुमार विश्वकर्मा वृक्षारोपण प्रमुख सीताराम, लालचंद, लवकेश कुमार, ललित कुमार ,राजू ,सुनील कुमार, बसंत लाल ,सत्य प्रकाश, शिवा मिश्रा ,लल्ली सिंह आदि ग्रामवासी लोग भी उपस्थिति रहे । जिसमें सभी ने वृक्ष लगाओ, जीवन पाओ का संकल्प भी लिया और जनसाधारण को वृक्षारोपण करने की प्रेरणा भी दी।




