रैपिडएक्स ट्रेन का नाम होगा ‘नमो भारत’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल गाजियाबाद में दिखाएंगे हरी झंडी

नई दिल्ली/एजेंसी। देश की पहली रैपिडएक्स ट्रेन नमो भारत नाम से जानी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को 20 अक्टूबर को हरी झंडी दिखाएंगे। दिल्ली से गाजियाबाद होते हुए मेरठ तक के कॉरिडोर का काम फिलहाल चल रहा है, जिसके 17 किलोमीटर के सेक्शन का परिचालन आम जनता के लिए 21 अक्टूबर से होगा। इसी सेक्शन की ट्रेन का नरेंद्र मोदी उद्घाटन करने जा रहे हैं।
30 हजार करोड़ से अधिक की लागत
पीएमओ द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया है कि दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर 30,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया जा रहा है। यह कॉरिडोर दिल्ली को मेरठ से जोड़ेगा। इस ट्रेन के माध्यम से दिल्ली से मेरठ की दूरी एक घंटे से भी कम समय में तय की जा सकती है।
180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है आरआरटीएस
बता दें कि रिजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) सेमी-हाई-स्पीड रेल सिस्टम के नाम से भी जाना जाता है। इस सिस्टम में ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। कुल आठ आरआरटीएस कॉरिडोर को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बिछाने का काम जारी है, जिनमें से तीन कॉरिडोर की परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। इन तीन कॉरिडोर में से ही एक कॉरिडोर दिल्ली- गाजियाबाद- मेरठ कॉरिडोर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button