कश्मीर से पहली बार चली कार्गो पार्सल ट्रेन, 24 घंटे में सामान पहुंच जाएगा दिल्ली

श्रीनगर/एजेंसी। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को घाटी से दिल्ली के लिए पहली मालवाहक पार्सल ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन देश के प्रमुख बाजारों तक फलों जैसे जल्दी खराब होने वाले सामानों के परिवहन का एक सस्ता और विश्वसनीय साधन उपलब्ध कराएगी। मालवाहक पार्सल ट्रेन को बडगाम के नौगाम रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाई गई। यह ट्रेन मंगलवार को दिल्ली पहुंचेगी।
मनोज सिन्हा ने कहा कि मालवाहक सेवा शुरू हो गई है। यहां से प्रतिदिन 23 से 24 टन सेब और अन्य जल्दी खराब होने वाले सामान की ढुलाई की जाएगी। खास बात है कि अब कश्मीर से माल लेकर ट्रेन निकलेगी और अगले ही दिन दिल्ली पहुंच जाएंगी। भौगोलिक परिस्थितियों और भारी वर्षा के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग अकसर बंद हो जाता है और इससे फल उत्पादकों को नुकसान होता है।अब बर्फबारी हो या भारी बारिश, सड़क मार्ग बंद हो भी जाए तो भी माल कश्मीर से दिल्ली पहुंच जाएगा। इसके अलावा जल्दी भी पहुंचेगा।
उपराज्यपाल ने कहा कि मालगाड़ी परिवहन का एक वैकल्पिक साधन प्रदान करके स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगी। पिछले महीने और इस महीने की शुरुआत में हुई भारी बारिश के कारण कश्मीर घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग लंबे समय तक बंद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button