उत्तर पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी में नगर निगम ने अवैध मीट विक्रेताओं पर कसा शिकंजा, 20 से ज्यादा चबूतरे तोड़े

उत्तर पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में नगर निगम के शाहदरा उत्तरी जोन के पशु चिकित्सा विभाग ने बुधवार को नंद नगरी में अवैध मीट बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। बुलडोजर से 20 दुकानों के चबूतरे ध्वस्त किए।
इस दौरान 15 तखत और 12 फ्रिज तोड़े गए। एक लोहे का जाल जब्त किया, जिसमें से 52 मुर्गे रखे हुए थे। उसे कब्जे में लेकर निगम ने नौ हजार रुपए में मुर्गों की नीलामी कर दी। सभी अवैध दुकानों में गए शेड को भी पूरी तरह नष्ट कर दिए।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध मीट बिक्री और अस्वच्छ पशु उत्पादों की रोकथाम के लिए की गई, ताकि स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य ठीक रहे। इस कार्रवाई में जर्नल ब्रांच, मेंटिनेंस विभाग, पुलिस ने सहयोग किया।




