पंचकूला के मोरनी में बड़ा हादसा, खाई में गिरी स्कूल बस, चालक समेत कई बच्चे घायल

Major accident in Morni, Panchkula, school bus falls into ditch, driver and many children injured

पंचकूला/हरियाणा। पंचकूला में शनिवार को बच्चों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। हादसे में 15 बच्चे घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसा पंचकूला में मोरनी हिल्स के नजदीक टिक्कर ताल के पास हुआ है। ड्राइवर बस को तेज रफ्तार से चला रहा था, जिसकी वजह से बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया है। घायल बच्चों को बस से तुरंत बाहर निकाला गया और इलाज के लिए सेक्टर-6 अस्पताल भेजा गया। सीएमओ खुद मौके पर मौजूद हैं। जानकारी के मुताबिक, पंजाब के मलेरकोटला के ननकाना साहिब स्कूल के बच्चे और स्टाफ घूमने के लिए पंचकूला मोरनी हिल्स जा रहे थे। मोरनी हिल्स के नजदीक टिक्कर ताल के पास ड्राइवर ने बस पर से अपना नियंत्रण खो दिया और बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बस में 45 बच्चे और तीन अन्य लोग सवार थे।
हादसे में घायल हुए बस ड्राइवर की हालत गंभीर बताई जा रही है। ड्राइवर को सेक्टर-6 अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बच्चों के अभिभावकों को हादसे की जानकारी दे दी है। राहगीरों ने पुलिस को हादसे के बारे में सूचित किया था। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर रस्सी की मदद से बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को पहले मोरनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पांच बच्चों तथा स्कूल वैन चालक की हालत गंभीर होने के कारण उसे पंचकूला के सेक्टर-छह अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button