चीनी गिरोह के लिए कंबोडिया से डिजिटल अरेस्ट करने वाली महिला ठग एयरपोर्ट से गिरफ्तार, सैलरी पर करती थी काम
A female fraudster who used to do digital arrests from Cambodia for a Chinese gang was arrested from the airport, she used to work on a salary

गुरुग्राम। साइबर पुलिस ने कंबोडिया से डिजिटल अरेस्ट और ठगी के मामले में एक महिला को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। आरोपित महिला की पहचान गुजरात के सूरत निवासी 25 वर्षीय खुशबू के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, खुशबू पिछले नौ महीने से कंबोडिया में एक चाइनीज सिंडिकेट के लिए कॉल सेंटर में काम कर रही थी, जहां उसका काम लोगों को फोन कर झांसे में फंसाना था। खुशबू डेढ़ साल पहले अपने एक मित्र के माध्यम से दुबई गई थी और वहां टास्क बेस्ड फ्रॉड में शामिल हो गई थी।
सितंबर 2024 में वह दुबई के अजमन से कंबोडिया पहुंची, जहां उसे हर महीने करीब 700 डॉलर सैलरी मिलती थी। कॉल सेंटर में उसका काम सिर्फ लोगों को कॉल करना था, इसके बाद सिंडिकेट के दूसरे सदस्य खुद को पुलिस अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करते थे।
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एंबेसी से सूचना मिलने पर गुरुग्राम साइबर पुलिस ने रविवार रात दिल्ली एयरपोर्ट पर खुशबू को पकड़ लिया। पुलिस ने उसे पांच दिन की रिमांड पर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है कि वह किस-किस के संपर्क में थी और कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया गया। पुलिस का कहना है कि कंबोडिया में बैठे कई भारतीय युवा ऐसे चाइनीज सिंडिकेट के लिए काम कर रहे हैं, जो भारत के लोगों को डिजिटल तरीके से ठगते हैं। इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस को उम्मीद है कि इस नेटवर्क के और भी सदस्यों तक जल्द पहुंचा जा सकेगा।
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एंबेसी से सूचना मिलने पर गुरुग्राम साइबर पुलिस ने रविवार रात दिल्ली एयरपोर्ट पर खुशबू को पकड़ लिया। पुलिस ने उसे पांच दिन की रिमांड पर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है कि वह किस-किस के संपर्क में थी और कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया गया।
पुलिस का कहना है कि कंबोडिया में बैठे कई भारतीय युवा ऐसे चाइनीज सिंडिकेट के लिए काम कर रहे हैं, जो भारत के लोगों को डिजिटल तरीके से ठगते हैं। इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस को उम्मीद है कि इस नेटवर्क के और भी सदस्यों तक जल्द पहुंचा जा सकेगा।



