नगर अध्यक्ष ज्ञान चन्द्र केशरवानी नें सीएचसी खखरेरु में भर्ती मरीजों को फल किए वितरित

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। बुधवार को नगर अध्यक्ष ज्ञान चन्द्र केशरवानी नें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारी विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता के जन्मदिन के अवसर पर खखरेरु सीएचसी में भर्ती मरीजों को फल वितरित करते हुए महामंत्री के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कि तथा उनके उज्वल भविष्य के लिए कामना की।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष नें सीएचसी पहुंच कर अस्पताल के बेड में लेटे मरीजों का पहले हाल चाल लिया तथा इलाज के लिए पहुंची नगर क्षेत्र की कई महिलाओं के साथ स्वास्थ्य सम्बन्धित सही ढंग से इलाज के लिए डॉक्टरों से वर्तालाप की। इलाज के लिए एकत्रित हुई महिलाओं के साथ नगर अध्यक्ष नें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारी विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता, के जन्मदिन के अवसर पर गर्भवती महिलाओ को भी फल वितरित करते हुए उनका भी हाल जाना। इस अवसर पर प्रशांत कुमार (गुड्डू) शुभम सिंह ठाकुर, संदीप गुप्ता, संदीप केसरवानी, व सीएचसी स्टाप मौजूद रहा।




