बांदा में डॉक्टर से शादी के 30 दिन बाद फोटोग्राफर के साथ भागी दुल्हन

शर्म के मारे 3 दिन बाद पति ने दी शिकायत

बांदा/उत्तर प्रदेश। बांदा जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां डॉक्टर की शादी हुई। शादी के 30 दिन बाद दुल्हन फोटोग्राफर प्रेमी के साथ भाग गई। आरोप है कि दुल्हन करीब 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी साथ ले गई। घटना 22 मार्च की है। समाज में बेइज्जती न हो जाए, इसलिए तीन दिन बाद डॉक्टर ने पुलिस से शिकायत की है।
बांदा जिले के मोहनपुर गांव के रहने वाले दाता राम पटेल के बेटे प्रांशु की शादी 19 फरवरी को नरैनी थाना क्षेत्र के भवई गांव निवासी शिवनारायण पटेल की बेटी नीलम से हुई थी। डॉक्टर प्रांशु ने बताया कि 23 मार्च को जब वह सुबह उठा तो पत्नी अपने कमरे में नहीं मिली। इसके बाद उसने घर में खोज की। पर, पत्नी कहीं नहीं मिली।
शोर सुनकर मोहल्ले के लोग जमा हो गए। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी को देर रात तीन युवकों के साथ कार से जाते हुए देखा है। इस पर मायके फोन किया। काफी दबाव बनाने पर पता चला कि नीलम का प्रेम प्रसंग एक फोटोग्राफर से चल रहा था। यह प्रेम प्रसंग दो साल से चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन नीलम का परिवार तैयार नहीं था और उसने उसकी शादी उससे करा दी। प्रेम प्रसंग की बात नीलम के परिवार वालों ने छिपाई।
डॉक्टर प्रांशु ने बताया कि नीलम पहले से ही भागने की फिराक में थी। शादी के बाद घर में एक कार्यक्रम में नीलम ने अपनी प्रेमी को फोटोग्राफी के बहाने बुलाया था, जिससे वह रेकी कर सके। वहीं, कालिंजर थाना पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मोबाइल के जरिए दोनों की लोकेशन ट्रैक करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही दोनों को बरामद कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button