गाजियाबाद में पोस्टर पर हंगामा: ‘सामान भाई से खरीदें, भाईजान से नहीं’, पुलिस ने उतरवाए; कई पर मुकदमा दर्ज

गाजियाबाद। गाजियाबाद के नंदग्राम क्षेत्र में सोमवार को महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर विवादित पोस्टर लगाए जाने पर हंगामा हो गया। इस पोस्टर पर लिखा था, ‘सामान भाई से खरीदें, भाईजान से नहीं’, इसके साथ पोस्टर के नीचे लिखा था निवेदक समस्त हिंदू समाज।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही इस विवादित पोस्टरों को उतरवा दिया।




