फतेहपुर में तमंचे के बल पर दरिंदों ने दलित युवती से किया गैंगरेप

Brutals gangraped a Dalit girl at gunpoint in Fatehpur

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। फतेहपुर जिले से मानवता को शर्मशार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां दरिंदों ने तमंचे के बल पर दलित युवती से गैंगरेप की घटना को अंजाम दे डाला। इसके बाद आरोपियों ने घटना को किसी से बताने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़िता ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, खखरेरू थाना क्षेत्र की युवती ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि मंगलवार को शाम 5 बजे गांव के पूर्व दिशा में आम के बगीचे में शौच क्रिया करने गई थी। तभी गांव का ही परमवीर उर्फ लाला पुत्र लवकुश उर्फ बच्ची व साथ में आकाश पुत्र झल्लर युवती पीछा करते हुए पहुंचे। परमवीर पीड़िता का हाथ पकड़कर पास के सरसों के खेत में घसीट ले गया और पीड़िता के साथ ज़बरदस्ती कपड़े फाड़ कर जान से मारने की धमकी देते विरोध करने पर किशोरी के कनपटी में तमंचा सटा कर दोनों युवकों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद घटना की कहीं शिकायत करने और बताने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। उक्त घटना की जानकारी पीड़िता ने अपने घरवालों को दी।पीड़िता ने पुलिस को घटना का शिकायती पत्र दिया है।
इस संबंध में खखरेरू थाना प्रभारी बच्चे लाल प्रसाद ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच कर प्रकरण में अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button