बिहार में महिला और 3 बच्चों को बेरहमी से काट डाला, बिहार के पति की खौफनाक करतूत

पूर्वी चंपारण/बिहार। पूर्वी चंपारण में शुक्रवार की अहले सुबह दिल को दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। पहाड़पुर थाना क्षेत्र के बावरिया गांव में एक पति ने अपनी पत्नी सहित तीन बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी। दरअसल इस कांड के बाद से पति गायब है, इसीलिए शक है कि हत्या करने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया है। घटना गुरुवार की देर रात अंजाम दी गई। इस कांड का पता लोगों को सुबह में चला। इसके बाद स्थानीय थाने को खबर दी गई तो पुलिस की टीम मौक पर पहुंची। मौका ए वारदात की तस्वीर इतनी भयावह है कि वो हम आपको दिखा नहीं सकते।
वारदात को तब अंजाम दिया गया जब मां और तीनों बेटियां खाना खा कर गहरी नींद में सो रही थी। बताया जाता है कि पारिवारिक विवाद में ईद्दू मियां नामके एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी आफरीन खातून, पुत्री अबरुन खातून,शबरून खातून और शहजादी खातून को तेजधार हथियार (गड़ासी) से काटकर बेरहमी से मार डाला। हत्या करने के बाद सभी के शवों को झोपड़ी के बने घर के आंगन में छोड़कर आरोपी ईद्दू मियां फरार हो गया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पहाड़पुर थाना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। इधर पूर्वी चंपारण पुलिस के प्रवक्ता सह डीएसपी मधु ने बताया कि ‘पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। जांच को गहराई से करने के लिए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वयड को भी बुलाया गया है।’




