बुलंदशहर में सब्जी पर थूक कर बेचने का वीडियो वायरल, शमीम को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Video of selling vegetables by spitting on them went viral in Bulandshahr, police arrested Shamim and sent him to jail

  • बुलंदशहर के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र का है मामला
  • सब्जी मंडी में दुकान लगाने पर लगा है गंभीर आरोप
  • सब्जी को दूषित कर बेचने के आरोप में हुई कार्रवाई

बुलंदशहर/उत्तर प्रदेश। बुलंदशहर से सब्जी पर थूककर बेचने का मामला सामने आया है। अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र की सब्जी मंडी से हैरान करने वाला मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। दरअसल, सब्जी पर थूक कर बेचे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसी मामले में पुलिस ने आरोपी दुकानदार शमीम को गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। वहीं, सोशल मीडिया पर अब यह मामला खासा गरमाया हुआ है।जानकारी के अनुसार, अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के नगर सब्जी मंडी में एक व्यक्ति का सब्जी का कारोबार है। दिल्ली तक वह सब्जी सप्लाई करता है। जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपनी सब्जी पर बार-बार थूकता हुआ नजर आ रहा है। वही सब्जी खरीदने गए किसी ग्राहक न हीं वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में उसे वायरल कर दिया, जिसकी चारों तरफ आलोचना हो रही है। लोगों ने कार्रवाई की मांग शुरू कर दी।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को पुलिस ने संज्ञान में लिया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह व्यक्ति कई बार थूक लगाकर सब्जी बेचता हुआ पकड़ा जा चुका है। पहले भी उसके थूक लगाकर सब्जी बेचने का वीडियो वायरल हो चुका है।
सीओ अनूपशहर ने इस मामले में बताया कि एक वीडियो संज्ञान में आया है, जिसमें एक सब्जी विक्रेता सब्जी पर बार-बार थूक कर उसे दूषित करता हुआ नजर आ रहा है। सब्जी कारोबारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सब्जी कारोबारी शमीम अनूपशहर का ही रहने वाला है। आरोपी की गिरफ्तारी हो गई है। इस मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button