दिल्ली के मानसरोवर पार्क थाने से 200 मीटर दूर मंदिर में पुजारी की पत्नी की हत्या

पुजारी की पत्नी पर गंडासे से किया वार, हमले में दिमाग फर्श पर बिखरा

दिल्ली ब्यूरो। मानसरोवर पार्क थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर बने ज्वाला जी मंदिर के अंदर रविवार को दिनदहाड़े पुजारी की पत्नी की गंडासा से सिर पर वार करके बदमाशों ने हत्या कर दी। दो बदमाश मंदिर के पुजारी को ढूंढते हुए मंदिर पहुंचे थे। पुजारी नहीं मिले तो उनकी पत्नी का पता करके हत्या कर दी। गंडासे से इस तरह से सिर पर वार किया गया मस्तिष्क निकलकर फर्श पर जा गिरा।
मंदिर में पूजा करने के लिए आई एक अधेड़ ने महिला ने बचाने की कोशिश की तो बदमाश ने उनके सिर पर भी वार किया। इस बीच एक बदमाश मंदिर के बाहर पहरा दे रहा था। वारदात के बाद दोनों बदमाश फरार हो गए। मृतक की पहचान कुसुम शर्मा के रूप में हुई है। घायल अधेड़ बीना का जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मानसरोवर पार्क थाना पुलिस ने हत्या, हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। फरार होते वक्त बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आशंका है कि मंदिर की जमीन के विवाद में हत्या को अंजाम दिया गया है।
बता दें कि महेश चंद शर्मा मूलरूप से मथुरा के पैठा गांव के रहने वाले हैं। वह अपने परिवार के साथ पिछले कई वर्षों से मानसरोवर पार्क इलाके में रह रहे हैं। 36 वर्षों से मानसरोवर पार्क थाने से दाे सौ मीटर की दूरी पर बने ज्वाला जी मंदिर में पुजारी हैं। परिवार में पत्नी कुसुम शर्मा, बेटा व दो बेटियां हैं। महेश चंद ने बताया कि रविवार को उन्होंने सुबह पांच बजे मंदिर खोला था। 11:10 बजे उनकी पत्नी घर से मंदिर आई थी। उन्हें किसी के घर पर पूजा करने के लिए जाना था, वह 11:15 बजे के मंदिर से चले गए थे। 15 मिनट के बाद उन्हें फोन आया कि मंदिर के अंदर बदमाशों ने उनकी पत्नी की हत्या कर दी। वह मंदिर पहुंचे। जहां पर उन्हें अधेड़ श्रद्धालु बीना मिली।
उन्होंने पुजारी को बताया कि उनके जाने के बाद दो युवक मंदिर के अंदर उन्हें ढूंढते हुए आए थे। पुजारी को लेकर पूछताछ करने लगे। उन्होंने कहा कि पुजारी नहीं है, इसके बाद वह उनकी पत्नी के बारे में पूछने लगे। उन्होंने बता दिया कि पुजारी की पत्नी कौन सी हैं। इसके बाद एक युवक मंदिर के गेट पर चला गया जबकि एक अंदर रहा। उसने कुसुम शर्मा को देखते ही उनके सिर पर गंडासे से वार कर दिया। इसके बाद उनके दोनों हाथों पर वार किए। महिला ने अपनी छड़ी से महिला को बदमाश से बचाने की कोशिश की। इससे नाराज होकर बदमाश ने उनके सिर पर भी वार कर दिया। पुजारी ने बताया कि मंदिर के पड़ोस में ही एक परिवार रहता है। मंदिर की जमीन को लेकर उनका वर्षों से विवाद चल रहा है। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। आशंका जताई है उसी परिवार ने हत्या करवाई है। आरोप लगाया परिवार ने गत दस दिन पहले भी उन्हें अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।
मानसरोवर पार्क थाना की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पिछले एक माह में थाने से चंद कदमों की दूरी पर दो हत्याएं हो गईं। स्थानीय लोगों में पुलिस को लेकर बहुत नाराजगी है। लोगों का आरोप है कि पुलिस क्षेत्र में नजर ही नहीं आती है। अपराधियों में पुलिस कोई खौफ नहीं है। पुलिस के इकबाल को चुनौती देते हुए बदमाश दिनदहाड़े वारदात कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले थाने के पास बने बारात घर के बाहर एक शख्स ने बारात में नोट लूट रहे किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अब मंदिर में बदमाशों ने गंडासे से वार कर पुजारी की पत्नी की हत्या कर दी। शाहदरा जिले के डीसीपी प्रशांत गौतम ने कहा कि ‘पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोमवार को पोस्टमार्टम होगा। जमीन विवाद समेत कई एंगल से मामले की जांच की जा रही है। बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button