जबलपुर जिला कोर्ट के बाहर बम से धमाका, गेट नंबर-2 के पास हुआ विस्फोट, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

जबलपुर/मध्य प्रदेश। जबलपुर के जिला कोर्ट के बाहर तेज धमाका हुआ है। धमाका कोर्ट नंबर-2 के पास हुआ है। धमाके की आवाज सुनकर हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही ओमती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हालांकि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ। पुलिस को मौके से बम के अवशेष और माचिस बरामद हुई है।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, बम धमाका शाम 5 से 5:15 बजे के बीच हुआ है। जिस दौरान धमाका हुआ उस दौरान कोर्ट में काम समाप्ति की तरफ था। इसी दौरान कोर्ट के नंबर-2 के बाहर तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनते ही कोर्ट में मौजूद वकील इसे गंभीर घटना मानते हुए बाहर निकले। वकीलों ने मामले की जानकारी ओमती थाना पुलिस को दी।
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि धमाका पाइप बम से किया गया है। इस धमाके के बाद सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कोर्ट के हर गेट पर सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात है उसके बाद भी किसी ने बम से धमाका कैसे कर दिया। अगहर कोई व्यक्ति बम लेकर आया तो पुलिस की टीम उसे कैसे पकड़ नहीं पाई।
बम के धमाके को लेकर ओमती थाना प्रभारी राजपाल सिंह बघेल ने कहा कि घटना की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि जिला कोर्ट में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। सीसीटीवी में जो भी संदिग्ध दिखाई देगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोर्ट परिसर में बम से अवशेष मिले हैं।
इस धमाके के बाद अधिवक्ताओं ने सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कोर्ट परिसर पर इस तरह के धमाके सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक है। अधिवक्ताओं ने कहा कि कोर्ट परिसर में पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button