गुजरात में 700 किलो ड्रग्स के साथ पकड़े गए 8 ईरानी तस्कर

समंदर के बीचों बीच बीती रात से चल रहा था ऑपरेशन

अहमदाबाद/एजेंसी। गुजरात एटीसए और एनसीबी ने मिलकर बड़ी कामयाबी हासिल की है। भारतीय नौसेना की मदद से पोरबंदर के पास से 700 किलो से ज़्यादा ड्रग्स पकड़ी है। यह अभियान क्षेत्र में अब तक के सबसे बड़े ड्रग बस्ट में से एक है। इस दौरान आठ ईरानी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया है। यह ऑपरेशन अरब सागर में चलाया गया था। भारतीय एजेंसियों को सूचना मिली थी कि एक ईरानी नाव ड्रग्स लेकर भारत आ रही है। आईएमबीएल रडार ने इस नाव को भारतीय समुद्री सीमा में घुसते हुए देखा और उसके बाद कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
पकड़े गए ड्रग्स में हेरोइन और दूसरी नशीली दवाएं शामिल हैं, जिनकी कीमत सैकड़ों करोड़ रुपये बताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इन ड्रग्स को भारत और दूसरे देशों में सप्लाई किया जाना था। गुजरात एटीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह गुजरात एटीसए, एनसीबी और भारतीय नौसेना की महीनों की मेहनत का नतीजा है। ईरानी जहाज को पकड़ना अंतरराष्ट्रीय ड्रग गिरोह के लिए एक बड़ा झटका है। पूरी जांच के बाद और जानकारी दी जाएगी।
बता दें कि इस साल की शुरुआत में एनसीबी ने अधिकारियों की एक टीम बनाकर ऑपरेशन सागर-मंथन शुरू किया था। ये ऑपरेशन अवैध मादक पदार्थों की समुद्री तस्करी से राष्ट्रीय सुरक्षा को होने वाले खतरे का मुकाबला करने के लिए शुरू किया गया था। एनसीबी ने भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल के साथ समन्वय करके इस तरह के समुद्री अभियानों की एक श्रृंखला शुरू की है। अब तक लगभग 3400 किलोग्राम विभिन्न मादक दवाओं और साइकोट्रोपिक पदार्थों को जब्त किया गया है।र तीन मामलों में 11 ईरानी नागरिकों और 14 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button