दिवाली की ‘रोशनी’ पर ‘जैमर’ लगाने की कोशिश, दिल्ली के पालिका बाजार से दो चीनी जैमर बरामद
Attempt to put 'jammer' on Diwali 'lights', two Chinese jammers recovered from Delhi's Palika Bazar

नई दिल्ली/एजेंसी। त्योहारों का आते ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सुरक्षा बढ़ा दी जाती है। दिवाली आने में बस तीन दिन बचे हैं और आज दिल्ली के पालिका बाजार से 2 चाइनीज जैमर बरामद किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने पालिका बाजार से जो जैमर बरामद किया है। उसकी रेंज 50 मीटर है। दुकानदार ने पूछताछ के दौरान बताया कि वो ये जैमर लाजपत नगर मार्केट से 25 हजार रुपये में लाया था। जिसे वो ऊंचे दाम में बेचकर मुनाफा कमाना चाहता था। हालांकि उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
देश में जैमर बचने के लिए कुछ गाइडलाइंस बनाई गई हैं जिन्हें फॉलो करना बेहद जरूरी है। जैमर को बेचने के लिए दुकानदार के पास कोई लाइसेंस भी नहीं था। पुलिस ने जैमर को कब्जे में लेते हुए इसकी जानकारी टेलीकम्युनिकेशन विभाग को दे दी है। पुलिस अब दिल्ली के बाकी बाजारों में भी छानबीन कर रही है।
जैमर एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस होता है जो मोबाइल फोन, वाई-फाई और जीपीएस जैसे उपकरणों को नेटवर्क से कनेक्ट होने से रोकता है। यह रेडियो फ्रीक्वेंसी सिग्नल को ब्लॉक करके ऐसा करता है। जैमर खुद एक शक्तिशाली सिग्नल भेजता है जो मोबाइल टावरों या अन्य उपकरणों से आने वाले सिग्नल को रोक देता है। इससे उस क्षेत्र में नेटवर्क गायब हो जाता है और डिवाइस नो नेटवर्क दिखाने लगते हैं। सरकारी इमारतों, जेलों और सैन्य क्षेत्रों जैसी जगहों पर जैमर का उपयोग होता है। इसका मकसद होता है किसी भी तरह के अनधिकृत संचार को रोकना। परीक्षा केंद्रों में नकल रोकने के लिए भी जैमर का उपयोग किया जाता है।




