राजस्थान के पाली में बीजेपी विधायक केसाराम चौधरी पर एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज

Case filed against BJP MLA Kesaram Chaudhary in Pali, Rajasthan under SC-ST Act

पाली/राजस्थान। राजस्थान के पाली में मारवाड़ जंक्शन के भाजपा विधायक केसाराम चौधरी समेत 6 लोगों के खिलाफ पुलिस थाने में एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। इस मामले को लेकर पीड़ित ने विधायक के खिलाफ अपने खाते की जमीन पर जबरन कब्जा करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस दौरान कोर्ट के दखल के बाद सिरियारी पुलिस थाना ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं अब इस मामले की जांच सीआईडी-सीबी को सौंपी गई है। सिरियारी पुलिस थाना क्षेत्र के गादाणा गांव के इंद्र कुमार ने कोर्ट के इस्तगासे के जरिए विधायक केसाराम चौधरी समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इस मामले में पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसके गांव में खसरा नंबर 387 रकबा में करीब डेढ़ बीघा जमीन है। इस पर उसका परिवार खेती करता है।
रिपोर्ट में बताया कि 15 सितंबर को सुबह दिलीप कुमार पुत्र पेमाराम उनके खेत पर आया और पीड़ित के पिता के साथ मारपीट की। साथ में जाति सूचक शब्दों से प्रताड़ित करते हुए धमकाया कि यह खेत खाली नहीं किया तो उसे और उसके परिवार को मार दिया जाएगा। इस मामले में विधायक समेत दिलीप कुमार, घीसा राम, हेमाराम, भीकाराम और गेनाराम को आरोपी बनाया है।
इस मामले में मारवाड़ जंक्शन के भाजपा विधायक केसाराम चैधरी का कहना है कि इंद्र कुमार और उसके परिवार ने गांव में सार्वजनिक रास्ते को रोक रखा है। इसके कारण दलित वर्ग के लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है और उपप्रधान ने भी रास्ते खोलने की अपील की, इसके बावजूद भी युवक ने रास्ता नहीं खोला। अब वह राजनीति से प्रेरित होकर मुझ पर झूठा आरोप लगा रहा है, जबकि मेरी तरफ से मारपीट और गाली गलौज जैसी कोई भी घटना नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button