भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा गया तामडाड अंजनी बांध के नहर लाइनिंग का निर्माण कार्य
करोड़ों की लागत से घटिया गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्य विभागीय अधिकारियों के संरक्षण में

शोभित शर्मा,खड़गवां/छत्तीसगढ़। तामडाड अंजनी जलाशय में नहर लाइनिंग निर्माण कार्य लगभग चार करोड़ पचास लाख की लागत से कार्य किया जा रहा है इस नहर लाइनिंग कार्य में कई तकनीकी पहलुओं को नजर अंदाज किया जा रहा है आलम यह है कि कार्य गुणवत्ता विहीन और प्रशासनिक मापदंडों का पालन न करते हुए नहर लाइनिंग का कार्य ठेकेदार के द्वारा धड़ले से कराया जा रहा है ।
अंजनी जलाशय की नहर लाइनिंग की गुणवत्ता पर प्रश्न चिन्ह:
तामडाड अंजनी बांध से निकल रही नहर लाइनिंग का कार्य में काफी घटिया और गुणवत्ता विहीन और सामाग्री के माप और मानक पर निर्माण कार्य नहीं किया जा रहा है इस निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली सामग्री सीमेंट बिना ब्रांडेड का उपयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है और नहर लाइनिंग निर्माण कार्य में जिस मापदंडों और मानक के तहत कार्य किया जाना है वो नहीं किया जा रहा है निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं नहर लाइनिंग का कार्य किया जा रहा है।
निर्माण स्थल पर कोई सूचना पटल नहीं:
निर्माण स्थल पर निर्माण से संबंधित किसी प्रकार का कोई सूचना पटल या बोर्ड नहीं लगाया गया है जिससे निर्माण से संबंधित ग्रामीणों कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो रही है इस निर्माण कार्य की क्या लागत निर्माण कार्य कि दूरी मजदूरी दर निर्माण कार्य की समय अवधि आदि अंकित हो मगर इस निर्माण कार्य में किसी प्रकार का कोई बोर्ड नहीं होने की जानकारी जलसंसाधन विभाग के निर्माण स्थल पर कोई अधिकारी एवं इंजिनियर भी उपस्थित नहीं रहते हैं जिससे ठेकेदार के द्वारा नहर लाइनिंग निर्माण कार्य को मनमाने ढंग से किया जा रहा है।
ठेकेदार का इंजिनियर स्वयं बताया रहा है निर्माण कार्य की कमियां :
ठेकेदार के इंजिनियर ने बेसमेंट कि चल रही ढलाई में बाइब्रेटर नहीं चलाये जाने के संबंध में बताया कि 6 इंच की ढलाई में बाईब्रेटर कैसे चलेगा जब ठेकेदार का इंजिनियर स्वयं ही बता रहा की बेसमेंट कि ढलाई 6 इंच की गई है जबकि जलसंसाधन विभाग का इस्टीमेट बेसमेंट और साइड बेस 8 इंच की ढलाई करना है जो इस पूरे निर्माण कार्य में नहीं किया गया है? क्या विभाग इसकी जांच करेगा या इस निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय समिति इसकी जांच करेगी।
पूर्व के जलाशयों में इस तरह के निर्माण को पुनः करोड़ों रुपए की लागत से किया गया है:
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि नहर लाइनिंग निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही निर्माण सामग्री गुणवत्ता युक्त नहीं है जबकि इससे पूर्व में भी कई जलाशयो के नहर लाइनिंग कार्य किया गया था जो गुणवत्ता पूर्ण नहीं होने के कारण उसे उखाड़ कर पुनः नव निर्माण कार्य किया गया है जिसकी लागत करोड़ो रुपए होने के बाद भी गुणवत्ता विहीन कार्य कराया गया था? उसी तर्ज में तामडाड अंजनी जलाशय की नहर लाइनिंग का कार्य किया जा रहा है। जो जनता की कमाई के टैक्स के पैसों से किया जा रहा है। इसकी जांच कर गुणवत्ता युक्त जांच की मांग की है। इस संबंध में जलसंसाधन विभाग के एस डी ओ से जानकारी चाही तो उन्होंने ने कहा कि मैं बाहर आया हूं आने के बाद आकर निरीक्षण कर कुछ बता पाऊंगा।




