फतेहपुर कोऑपरेटिव लिमिटेड बैंक की ओर से जागरूकता कैंप का किया गया आयोजन

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। फतेहपुर कोऑपरेटिव लिमिटेड बैंक की खखरेरू शाखा की ओर से ग्राम सोथरापुर में किसानों को बैंक की योजनाओं के बारे में बताने के लिए जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया।
समर्पण फाउंडेशन एवं रूस फाउंडेशन संस्था सीतापुर से आए झांसी के जादूगर बीएम राणा के द्वारा किसानों को बैंक की योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। बीएम राणा ने अटल पेंशन योजना, सुरक्षा बीमा योजना, मुक्त दुर्घटना बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, नैनो खाद, नैनो डीएपी के प्रयोग के बारे में किसानों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
फतेहपुर कोऑपरेटिव बैंक से किसानों को कौन-कौन सी सुविधाओं का लाभ मिलेगा यह भी बताया एवं जादू दिखाकर सब किसानों का मनोरंजन कराया। इसके साथ ही सभी किसानों को जलपान कराया गया एवं सवाल हल होने पर इनाम भी बांटे गए। मुख्य अतिथि के रूप में मैनेजर देशराज कैसकर, सहयोगी बिपिन सिंह सहित सैकड़ो लोग मोजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button