मकान मालिक की पत्नी किराएदार पुलिसवाले के साथ हो गई फरार

अलीगढ़/उत्तर प्रदेश। पुलिसकर्मी को रहने के लिए किराए पर घर देना एक परिवार को काफी महंगा पड़ा है। अलीगढ़ में दो बच्चों की मां को लेकर किराएदार पुलिसकर्मी फरार हो गया है। ढाई साल बीत जाने के बाद परिवार तबाह होने की कगार पर है। कहीं से कोई मदद नहीं मिलने पर परिवार के मुखिया यानी महिला के पति ने दोनों बच्चों के साथ आत्महत्या करने की धमकी दी है।
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पुलिसकर्मी अपने मकान मालिक की पत्नी को लेकर फरार हो गया है। पुलिसकर्मी के साथ गई महिला दो बच्चों की मां है। पीड़ित पति ने अपने बच्चों के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें परिवार सरकार से मदद करने की फरियाद कर रहा है। उसने साफ कहा कि अगर उसे पत्नी नहीं मिली तो अपने बेटे और बेटी के साथ आत्महत्या कर लेगा।
यह मामला अलीगढ़ के महुआखेड़ा का है। पति ने बताया कि मेरा काम के सिलसिले में ट्रांसफर हो गया था और मेरे पीठ पीछे ये सब कुछ चल रहा था। पति ने बताया कि 8 अगस्त 2022 को मेरी पत्नी घर छोड़कर पुलिस वाले के साथ चली गई। उन्होंने कहा कि जब उसने इस बात की शिकायत की तो पुलिसवालों ने उसे जेल में डालने की धमकी दी। परिवार अब योगी सरकार से न्याय की मांग कर रहा है और कहा कि योगी सरकार 8 मिनट में लोगों को न्याय दिला रही है पर हमें ढाई साल से न्याय नहीं मिला।
वहीं दूसरी तरफ महिला की बेटी ने कहा है कि हमारा हंसता खेलता परिवार था, हमें नहीं पता कि हमारी मां पुलिसकर्मी के संपर्क में कैसे आईं। जब हमें पता चला तो हमने मां से बात की। लेकिन उन्होंने बात नहीं की। फिर हमें पता चला कि वो पुलिसकर्मी के साथ हैं। हमने पुलिस के चक्कर लगाए। चौकी से लेकर डीआईजी तक गए, लेकिन किसी ने हमारी मदद नहीं की।
वहीं इस मामले में अलीगढ़ पुलिस ने कहानी का दूसरा ही पहलू बताया। पुलिस ने कहा कि पति द्वारा पत्नी के साथ मारपीट और प्रताड़ित करने के कारण वह अपने मायके में रह रही है। अन्य आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। फिर भी पूरे प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी को सौंपी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button