तेज बहाव में बह गए सेना के नायब सूबेदार और लांसनायक

श्रीनगर,(एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बीते शनिवार उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब ऊफनाई नदी पार करते वक्त भारतीय सेना के दो जवान तेज धारा में बह गए। अधिकारियों ने इस बारे में समाचार एजेंसी एएनआई को जानकारी दी। इसके मुताबिक एक सैनिक की पहचान नायब सूबेदार कुलदीप सिंह के रूप में की गई है जबकि, दूसरे जवान की पहचान लांसनायक तेलूराम के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि दोनों ही जवान पेट्रोलिंग के दौरान नदी पार कर रहे थे, उसी वक्त यह हादसा हो गया।
डोगरा नाला पार कर रहे थे जवान
सेना के अधिकारियों के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि दोनों ही जवान उस वक्त डोगरा नाला पार कर रहे थे, जो कि पुंछ के सुरानकोटे के पोशाना में है। इस वक्त जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ आई हुई है। जवान इस बात का सही अंदाजा नहीं लगा पाए और इसी के चलते वे दोनों तेज पानी के बहाव में बह गए।
बरामद हुए जवानों के शव
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में अचानक आई बाढ़ में बहे दो सैनिकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, ‘रविवार को जवानों का शव बरामद कर लिया गया है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button